उत्तराखंड डेली न्यूज़: ब्योरो
*स्वर्गीय प्रेम सिंह नेगी जी की स्मृति में होगा आयोजन*
पौड़ी गढ़वाल।श्रद्धेय-प्रेम मंदाकिनी क्लब द्वारा आयोजित *श्रद्धेय प्रेम मंदाकिनी वालीबॉल प्रतियोगिता* का आयोजन *21 मई से* ग्राम सभा कुमाल्डी मैदान, पौड़ी गढ़वाल में किया जाएगा। यह प्रतियोगिता 3 से 4 दिनों तक चलेगी।आयोजकों के अनुसार यह प्रतियोगिता *स्वर्गीय प्रेम सिंह नेगी जी की स्मृति में* आयोजित की जा रही है। स्वर्गीय नेगी जी स्वयं एक कुशल खिलाड़ी थे और टीम संचालक के रूप में रिखणीखाल ब्लॉक में कई वालीबॉल टूर्नामेंटों में हिस्सा ले चुके थे। उनकी खेल के प्रति निष्ठा और युवाओं को प्रेरित करने की भावना को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से यह आयोजन किया जा रहा है।यह प्रतियोगिता जनपदीय स्तर पर होगी और इसका उद्देश्य स्थानीय खिलाड़ियों को मंच प्रदान करना है।
*पुरस्कार राशि:*
विजेता टीम को 21,000 रुपये और ट्रॉफी, उपविजेता को 11,000 रुपये और ट्रॉफी दी जाएगी। 45 वर्ष से ऊपर की आयु वर्ग के लिए विजेता टीम को 8,000 रुपये और उपविजेता को 5,000 रुपये का पुरस्कार रखा गया है। इसके अलावा बेस्ट सेंटर, बेस्ट डिफेंडर और बेस्ट स्पाइकर को भी सम्मानित किया जाएगा। कुल पुरस्कार राशि लगभग 60,000 रुपये तक है।
*प्रवेश शुल्क:*
सभी टीमों के लिए प्रवेश शुल्क 1,100 रुपये निर्धारित है।प्रतियोगिता के संबंध में अधिक जानकारी के लिए श्री विनोद जखमोला जी, श्री पृथ्वीपाल सिंह नेगी ,श्री हरेंद्र सिंह रावत, चंद्र मोहन सिंह जी से संपर्क किया जा सकता है.
