उत्तराखंड डेली न्यूज:ब्योरो
पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग की विशेष पहल पर केदारनाथ यात्रा ड्यूटी में उत्कृष्ट कार्य करने वाले जवानों को प्रतिदिन ‘”Police Personnel of the Day” के रूप में सम्मानित किया जा रहा है। इसी क्रम में आज 11 मई 2026 को जनपद नैनीताल से यातायात ड्यूटी हेतु आए उपनिरीक्षक भगवान सिंह नैनवाल और आरक्षी मो. इरफान को इस सम्मान के लिए चुना गया है।सीतापुर क्षेत्र में यातायात प्रबन्धन के दौरान इन पुलिसकर्मियों ने भीड़ में अपने परिजनों से बिछड़ी 07 वर्षीय बालिका को ढूंढकर सकुशल उनके सुपुर्द किया। यातायात व्यवस्था को सुचारु रखने के साथ-साथ अत्यंत कम समय में बालिका को उसके परिवार से मिलाने के इस सराहनीय कार्य के लिए एसपी रुद्रप्रयाग द्वारा इन दोनों पुलिसकर्मियों को प्रोत्साहित किया गया है। यात्रा ड्यूटी में तैनात जवानों का मनोबल बढ़ाने के लिए पुलिस अधीक्षक द्वारा निरन्तर यह सम्मान दिया जा रहा है। अब तक 30 पुलिस कार्मिक इस सम्मान से सम्मानित किए जा चुके हैं।
