उत्तराखंड डेली न्यूज :ब्योरो
बद्रीनाथ मंदिर में चढ़ावा चोरी मामले में बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (BKTC) ने एक्शन लिया है. समिति ने आरोपी प्रमोद नौटियाल को सस्पेंड करते हुए ‘कारण बताओ नोटिस’ जारी किया है.बद्रीनाथ मंदिर में चढ़ावा चोरी मामले में बड़ा एक्शन हुआ है. बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (BKTC) ने कमेटी अध्यक्ष के निजी सचिव और आरोपी प्रमोद नौटियाल को सस्पेंड कर दिया है. इसके साथ ही आरोपी को ‘कारण बताओ नोटिस’ जारी किया गया है.मंदिर समिति की ओर से जारी नोटिस के मुताबिक, 2 जुलाई 2026 को मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को खंगाला गया. इस दौरान खुलासा हुआ कि प्रमोद नौटियाल ने थाली भेंट गणना स्थान पर सामान्य गिनती के अलावा कुछ चीजें अपने मोबाइल के साथ अपने पास रख ली थी.
