उत्तराखंड डेली न्यूज: ब्योरो
गर्मियों के लिए कुकुंबर तंबुली एक बेहतरीन और पारंपरिक साउथ इंडियन डिश है. कर्नाटक की यह खास रेसिपी दही, खीरे और नारियल के मिलकर बनती है, जो शरीर को तुरंत ठंडक पहुंचाती है. अगर आप भारी खाने से बचना चाहते हैं, तो इस लाइट और हेल्दी डिश को चावल के साथ जरूर ट्राई करें.उत्तर भारत ही नहीं बल्कि साउथ इंडिया के खाने का स्वाद भी शानदार होता है, गर्मी के दिनों में जब भूख कम लगती है और शरीर को ठंडक की जरूरत होती है. ऐसे में कई साउथ इंडियन डिशेज हैं जो बहुत हल्की और शरीर को ठंडक पहुंचाती हैं. सबसे खास बात यह है कि इनको बनाने में ज्यादा मेहनत भी नहीं लगती है, इसके लिए आपको बस कुछ ही इंग्रेडिएंट्स की जरूरत होती है.
