उत्तराखंड डेली न्यूज:ब्योरो
देहरादून में महिला आरक्षण को लेकर भारतीय जनता पार्टी द्वारा देहरादून में आयोजित जन आक्रोश रैली और पैदल यात्रा को लेकर उत्तराखंड कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कटाक्ष किया है। वहीं उन्होंने ने कहा कि महिला हितों पर सिर्फ रैली निकालने से काम नहीं चलेगा, बल्कि महिलाओं की सुरक्षा, रोजगार और महंगाई जैसे मुद्दों पर ठोस कदम उठाने की जरूरत है। कांग्रेस ने भाजपा पर महिला आरक्षण के नाम पर राजनीतिक लाभ लेने का आरोप भी लगाया।
