
उत्तराखंड डेली न्यूज़:ब्योरो
देहरादून। राष्ट्रीय स्तर पर ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज के क्षेत्र में कार्यरत अधिकारियों के क्षमता विकास के लिए National Institute of Rural Development and Panchayati Raj (NIRDPR) द्वारा देहरादून में आयोजित छह दिवसीय आवासीय क्षमता विकास कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय शिक्षाविद एवं प्रख्यात प्रशिक्षक डॉ. कंचन नेगी ने Leadership विषय पर विभिन्न राज्यों से आए BDOs एवं ग्रामीण विकास अधिकारियों को प्रशिक्षण प्रदान किया।10 से 15 अगस्त 2026 तक Extension Training Centre, Sankarpur, Dehradun में आयोजित इस कार्यक्रम का विषय “BDOs/PSS Leadership for Bringing Saturation in RD Programmes: Building Prosperous Blocks” है। कार्यक्रम में तेलंगाना, राजस्थान सहित विभिन्न राज्यों से आए अधिकारियों ने प्रतिभाग किया।प्रशिक्षण सत्र में डॉ. कंचन नेगी ने प्रभावी नेतृत्व, नेतृत्व की विभिन्न शैलियों, टीम बिल्डिंग, निर्णय क्षमता, प्रभावी संचार, सकारात्मक दृष्टिकोण तथा ग्रामीण विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में नेतृत्व की भूमिका जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर अधिकारियों के साथ संवाद किया।इस राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम के आयोजन एवं सफल क्रियान्वयन में NIRDPR की प्रत्युष्ना पटनायक एवं अरुणा की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान डॉ. कंचन नेगी के विशेषज्ञ मार्गदर्शन एवं प्रशिक्षण के लिए उनका तहे दिल से आभार व्यक्त किया तथा उनके अनुभव और ज्ञान को प्रतिभागियों के लिए अत्यंत उपयोगी बताया।डॉ. कंचन नेगी अंतरराष्ट्रीय शिक्षाविद, रिसर्च एंड डेवलपमेंट एक्सपर्ट, मीडिया एवं कम्युनिकेशन एक्सपर्ट तथा अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षक हैं। वे Uttarakhand Heritage School of Media & Advanced Studies (UHSMAAS), ABS Coaching Hub एवं Ebullient English International Institute (EEII) की Founder & Director हैं। साथ ही वे राष्ट्रीय स्तर के NGO Sanguine We Care Welfare Society (SWWS) की Founder एवं President हैं।ग्रामीण विकास, पंचायती राज एवं सुशासन के क्षेत्र में डॉ. नेगी की विशेष अकादमिक विशेषज्ञता है। उन्होंने Rural Development, Panchayati Raj & Good Governance में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया है तथा इस क्षेत्र में शोध कार्य भी किया है। वे देश के विभिन्न राज्यों में क्षमता विकास एवं प्रशिक्षण कार्यक्रमों में विशेषज्ञ प्रशिक्षक के रूप में अपनी सेवाएं देती रही हैं।राष्ट्रीय स्तर के इस प्रतिष्ठित प्रशिक्षण कार्यक्रम में उत्तराखंड की डॉ. कंचन नेगी का विशेषज्ञ प्रशिक्षक के रूप में योगदान राज्य के लिए गौरव का विषय है। उनके प्रशिक्षण से विभिन्न राज्यों से आए BDOs को नेतृत्व क्षमता को और प्रभावी बनाने तथा ग्रामीण विकास कार्यक्रमों के बेहतर क्रियान्वयन के लिए महत्वपूर्ण मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।

