उत्तराखंड डेली न्यूज़: ब्योरो
आज दिनांक 17 जुलाई 2026 को रिजर्व पुलिस लाइन रतूड़ा में साप्ताहिक परेड का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग द्वारा परेड की सलामी ली गयी तथा पुलिस बल के अनुशासन, फिटनेस और कार्यप्रणाली को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से विस्तृत निरीक्षण किया गया।परेड का आरम्भ जवानों की शारीरिक दक्षता एवं मानसिक सतर्कता को परखने हेतु हल्की दौड़ के साथ हुआ। पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग ने स्वयं जवानों के साथ दौड़ लगाकर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने संदेश दिया कि समाज की सुरक्षा का जिम्मा उठाने वाले पुलिसकर्मी का शारीरिक और मानसिक रुप से फिट होना अत्यंत आवश्यक है। इसके पश्चात टोलीवार ड्रिल का अभ्यास कराया गया।परेड समाप्ति के पश्चात पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस लाइन परिसर का भ्रमण किया गया।शस्त्रागार, राजकीय स्टोर और विभिन्न कार्यालयों का सघन निरीक्षण किया गया।शस्त्रागार में रखे सरकारी हथियारों के रखरखाव तथा सुरक्षा मानकों को जांचा गया।कार्यालयी अभिलेखों को समय से अद्यतन रखने तथा परिसर में उच्च स्तरीय स्वच्छता बनाये रखने के सख्त निर्देश दिये गये।रुद्रप्रयाग पुलिस आमजन की सुरक्षा और सेवा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। इस प्रकार के साप्ताहिक आयोजनों का मुख्य उद्देश्य पुलिस बल में अनुशासन, कर्तव्यपरायणता और फिटनेस के स्तर को हमेशा उच्चतम बनाये रखना है।
