उत्तराखंड डेली न्यूज :ब्योरो
श्री केदारनाथ धाम यात्रा मार्ग गौरीकुण्ड पर ड्यूटी में तैनात पुलिस बल द्वारा यात्रियों की सहायता हेतु निरन्तर कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में मध्य प्रदेश से आए यात्री मदन पाटीदार का मोबाइल फोन खो गया था। सूचना प्राप्त होते ही गौरीकुण्ड में ड्यूटी पर तैनात आरक्षी 1965 जयपाल सिंह चौहान (40 BN PAC हरिद्वार) और पीआरडी जवान विनोद सिंह ने त्वरित खोजबीन शुरू की।कड़ी मेहनत के बाद पुलिस टीम द्वारा मोबाइल बरामद कर लिया गया और उसे यात्री के सुपुर्द किया गया। अपना मोबाइल वापस पाकर श्रद्धालु ने पुलिस की तत्परता और ईमानदारी की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।
