उत्तराखंड डेली न्यूज: ब्योरो
चिलचिलाती गर्मी में अगर मसालेदार खाने से मन ऊब गया है, तो ट्राई करें आगरा और मथुरा की ट्रेडिशनल ‘मट्ठे वाली अरबी’. कम तेल और हल्के मसालों से बनी मट्ठे की ये खट्टी-चटपटी ग्रेवी दोपहर के लंच के लिए एक परफेक्ट और लाइट ऑप्शन है.गर्मियों का मौसम आते ही लोगों का मन भारी, मसालेदार और ज्यादा तेल वाली सब्जियों से हटने लगता है. तेज धूप, उमस और बढ़ता तापमान शरीर की एनर्जी छीन लेता है. ऐसे में हर कोई खाने में कुछ ऐसा चाहता है जो पेट को हल्का लगे, स्वाद में भी शानदार हो और शरीर को अंदर से ठंडक पहुंचाए. इस मौसम में दही और मट्ठा लोगों को सुकून देने का काम करता है. इनसे लोग कई तरह ही रेसिपी बनाते हैं, जिनमें से एक उत्तर प्रदेश के आगरा और मथुरा में बहुत मशहूर है. इन दोनों शहरों में सालों से ये डिश लोगों की फेवरेट बनी हुई है, जिसे ‘मट्ठे वाली अरबी’ के नाम से जाना जाता है.
