उत्तराखंड डेली न्यूज :ब्योरो
ग्रेटर नोएडा निवासी अजय अपने साथियों के साथ गाय को राष्ट्रमाता घोषित करने की मांग को लेकर 221 लीटर गंगाजल की विशेष कांवड़ लेकर हरिद्वार से नोएडा जा रहा था। देर रात होने पर उनका दल हाईवे किनारे विश्राम के लिए रुक गया। पुल पर मौजूद कुछ युवकों की इसी दौरान कांवड़ियों से कहासुनी हो गई। एक युवक ने अजय पर फायर झोंक दिया। गोली उसके कंधे में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।कनखल क्षेत्र में गंगाजल लेकर ग्रेटर नोएडा लौट रहे एक कांवड़ यात्री को अज्ञात युवकों ने गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल युवक को पहले निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे ऋषिकेश एम्स रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मौके से एक बुलेट मोटरसाइकिल बरामद की है और आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
