उत्तराखंड डेली न्यूज :ब्योरो
इंटेलिजेंस ब्यूरो के डायरेक्टर तपन कुमार डेका को सरकार तीसरी बार सेवा विस्तार दे सकती है. ऐसा होने पर वे आईबी के सबसे लंबे समय तक रहने वाले चीफ बन जाएंगे. 1988 बैच के आईपीएस अधिकारी डेका जून 2022 से इस पद पर हैं और उनका कार्यकाल पहले भी दो बार बढ़ाया जा चुका है.देश की सबसे बड़ी खुफिया एजेंसी इंटेलिजेंस ब्यूरो यानी आईबी के डायरेक्टर तपन कुमार डेका को एक बार फिर सेवा विस्तार मिल सकता है. सरकारी सूत्रों के मुताबिक यह उनका तीसरा एक्सटेंशन होगा. अगर कैबिनेट की अपॉइंटमेंट कमेटी यानी एसीसी से इसे मंजूरी मिल जाती है तो तपन डेका आईबी के इतिहास में सबसे ज्यादा समय तक चीफ रहने वाले अधिकारी बन जाएंगे.
