उत्तराखंड डेली न्यूज़: ब्योरो
उत्तराखंड क्रांति दल “यूनिट सैनिक प्रकोष्ठ के केंद्रीय उपाध्यक्ष भरत सिंह राणा का क्षेत्र भ्रमण अभियान लगातार जारी है।राणा ने 2027 विधान सभा चुनाव को लेकर कमर कस ली है,कई जन सभाएं, नुक्कड़ सभाएं राणा अपने भ्रमण अभियान के दौरान कर चुके हैं,राणा ने कहा उनको जन संवाद करने का अवसर प्राप्त हुआ,इस दौरान कई मूलभूत सुविधाओं की जानकारी हासिल की,उन्होंने कहा यूकेडी को पूर्ण समर्थन मिल रहा है।स्थानीय जनता दोनों राष्ट्रीय दलों के झूठ,और छल कपट से परेशान हैं,आज भी स्थानीय जनता मूलभूत सुविधाओं के लिए तरस रही है। उन्होंने कहा इसी दौरान बाबा केदार की डोली ऊखीमठ से निकल रही थी, यूकेडी के सभी कार्यकर्ताओं को बाबा केदार की डोली यात्रा मैं समलित होने का अवसर प्राप्त हुआ,और आश्रीवाद लिया आगामी विधान सभा चुनाव में यूकेडी का परिचर्म लहराए,राणा ने कहा उनके भ्रमण अभियान के दौरान जितने भी गांवों मैं गए, स्थानीय जनता ने उनके सम्मुख अपनी मूलभूत सुविधाओं जो अभी तक प्राप्त नहीं हुई उसकी जानकारी दी, इसी क्रम मैं राणा ने कहा यदि आगामी 2027 विधान चुनाव में यूकेडी को पूर्ण समर्थन मिलता है,और सरकार बनाने मैं सक्षम रहती है।तो इन सभी समस्याओं का समाधान एक ठोस नीति के तहत किया जाएगा,पलायन,शिक्षा, स्वास्थ व्यवस्था,आपदा पर ठोस नीति तैयार कर,समाधान करेंगे, और यह यूकेडी की प्राथमिकता भी रहेगी।इस दौरान दल के सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

