उत्तराखंड डेली न्यूज: ब्योरो
जनपद चमोली के विकासखंड नंदानगर के दूरस्थ गांव लुणतरा गांव की बेटी तनीषा बिष्ट पुत्री उमा देवी बिष्ट का देश के सर्वोच्च तकनीकी संस्थान इंडियन इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलाजी में चयन हुआ हैं।उन्होंने अपनी मेहनत और प्रतिभा के दम पर देश की सबसे कठिन जेईई एडवांस्ड के बाद आइआइटी में जगह बनाई है। इसी साल तनीषा ने 97.2 प्रतिशत अंकों के साथ 12वीं पास की है।स्थानीय युवा सुरजीत बिष्ट का कहना है कि लुणतरा गांव शिक्षा के क्षेत्र में पहले से ही आगे रहा है। गांव से हर साल कई युवा सेना और शिक्षा विभाग में सेवाएं दे रहे हैं।देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक जेईई एडवांस्ड को क्रैक करना अपने आप में बड़ी बात है। तनीषा की सफलता ने गांव की बेटियों के लिए भी मार्ग खोल दिया है।तनीषा को बधाई देते हुए कहा कि उसकी यह उपलब्धि पूरे क्षेत्र के युवाओं और बेटियों के लिए प्रेरणा बनेगी।वहीं तनीषा ने अपनी सफलता का श्रेय अपनी माता जो शिक्षिका हैं व गुरुजनों के सहयोग को दिया। उनका कहना है कि वह तकनीक के क्षेत्र में कुछ ऐसा करना चाहती हैं जिससे पहाड़ के लोगों को फायदा मिले।
