उत्तराखंड डेली न्यूज: ब्योरो
चारधाम यात्रा और ग्रीष्मकालीन अवकाश शुरू होने के चलते हरिद्वार -ऋषिकेश मार्ग पर सुबह 8 बजे से ही पर्यटक वाहनों की लंबी कतार देखने को मिल रही है।नेपाली फार्म से श्यामपुर तक एक लेन वाहनों से पूरी तरह पैक नजर आ रही है। समय के साथ वाहनों की संख्या में भी बढ़ोतरी हो रही है।पर्यटक वाहनों को बाईपास मार्ग से भेजा इंद्रमणि बड़ौनी चौक की ओर संचालित किया जा रहा है। वहीं, देहरादून मार्ग से भी वाहनों का खासा दबाव बढ़ रहा है। इंदमणी बडोनी चौक पर चारों ओर से वाहनों का भीषण दबाव बन रहा है। पुलिस कर्मियों के लिए यातायात संचालन चुनौती बन रहा है। उधर, श्यामपुर, मंशा देवी व भट्टोवाला रेलवे फाटक पर रेल गुजरने के कारण फाटक बंद होने से भी हालात बिगड़ रहे हैं।
