उत्तराखंड डेली न्यूज :ब्योरो
हरिद्वार में गंगा दशहरा पर जाम लगने से ईंधन के टैंकर फंस गए। इससे देहरादून के कई पेट्रोल पंपों की सप्लाई रूक गई।पंप सूखे रहने से उपभोक्ताओं को परेशानी झेलनी पड़ी। देहरादून जिला पूर्ति अधिकारी ने हरिद्वार एसएसपी से दूरभाष से बात की और जाम में फंसे ईंधन के टैंकरों को निकाला गया। हालांकि, देर रात तक सभी पंपों में ईंधन के टैंकर पहुंच गए।दरअसल, रविवार को आयल डिपो में सार्वजनिक अवकाश रहता है। ऐसे में ईंधन के वाहन सोमवार सुबह डिपो से लोड हुए। हरिद्वार में गंगा दशहरा पर स्नान के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। जिससे ईंधन के टैंकर भी जाम में फंस गए।दोपहर तक अधिकतर पंपों में ईंधन खत्म हो गया। इससे वाहन चालकों को ईंधन भरवाने के लिए भटकते रहे।हालांकि देर रात पंपों में ईंधन के वाहन पहुंच गए। डीएसओ केके अग्रवाल ने बताया डिपो में रविवार का अवकाश होने से ईंधन के वाहन लोड नहीं हो पाए। जब सोमवार को डिपो से वाहन निकले तो हरिद्वार में जाम में फंस गए। एसएसपी हरिद्वार से बात कर ईंधन के वाहनों को जाम से निकलवाया गया।दून में पेट्रोल 100.51 रुपये, डीजल 96 रुपये प्रति लीटर
आयल कंपनी ने एक सप्ताह के भीतर ईंधन की कीमतों में दूसरी बार बढ़ोतरी कर दी है। दून में पेट्रोल की कीमत 100.51 रुपये प्रति लीटर, स्पीड पेट्रोल 109 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया है। जबकि डीजल 96 रुपये प्रतिलीटर है। आगे भी ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी के आसार हैं।
