उत्तराखंड डेली न्यूज: ब्योरो
पूर्वोत्तर भारत में मौसम सबसे ज्यादा सक्रिय रहेगा। अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में बारिश होने की संभावना है। खासकर असम और मेघालय में कुछ स्थानों पर भारी वर्षा हो सकती है।20 अप्रैल को देश के अलग-अलग हिस्सों में मौसम का मिजाज मिलाजुला रहने वाला है। उत्तर-पश्चिम भारत में जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होगी। साथ ही, पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना बनी रहेगी। इन क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ 30-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में मौसम थोड़ा शुष्क रहेगा, लेकिन कहीं-कहीं बादल छाने और हल्की गरज-चमक की स्थिति बन सकती है।पूर्वोत्तर भारत में मौसम सबसे ज्यादा सक्रिय रहेगा। अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में बारिश होने की संभावना है। खासकर असम और मेघालय में कुछ स्थानों पर भारी वर्षा हो सकती है। अरुणाचल प्रदेश में बहुत भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। इस दौरान 30-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं और बिजली गिरने की घटनाएं भी हो सकती हैं, जिससे लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है।
