उत्तराखंड डेली न्यूज: ब्योरो
गर्मी में अक्सर ज्यादातर लोगों का कुछ ऐसा खाने का मन करता है जो स्वादिष्ट होने के साथ शरीर को अंदर से ठंडक भी पहुंचाए. फिर चाहे वो ठंडी-ठंडी ड्रिंक्स हों या फिर कुछ ऐसा जो उनके शरीर को अंदरूनी ठंडक पहुंचाए. ऐसे मौसम में सत्तू लोगों के लिए सुपरफूड की तरह काम करता है, जो शरीर को तुरंत और लंबे समय तक ठंडक देने का काम करता है. आपने सत्तू के पराठे से लेकर सत्तू का शरबत तक तो खूब पिया होगा, लेकिन क्या आपने कभी सत्तू की चटनी के बारे में सुना है? जी हां, आपने धनिए और पुदीने की चटनी तो खूब खाई होगा क्यों न इस बार सत्तू की चटनी ट्राई की जाए।जब आपको लू और धूप की तपिश परेशान करने लगे तो ऐसे में सत्तू से बनी चटनी एक बेहतरीन ऑप्शन साबित हो सकती है. ये खाने में बेहद टेस्टी लगती है और पेट को हल्का रखने में भी मदद करती है. खास बात ये है कि इसे बनाने में ज्यादा समय नहीं लगता और ये रोटी, पराठा, लिट्टी या चावल हर चीज के साथ स्वादिष्ट लगती है. अगर आप इस बार खाने में कुछ नया और हेल्दी जोड़ना चाहते हैं, तो सत्तू की चटनी जरूर ट्राई करें।
