उत्तराखंड डेली न्यूज :ब्योरो
गर्मी और बारिश के मौसम में सांप अक्सर ठंडी और सुरक्षित जगहों की तलाश में घरों के भीतर घुस जाते हैं. लोग अक्सर घर के कुछ खास कोनों की अनदेखी कर देते हैं, जो सांपों के लिए पसंदीदा ठिकाने बन सकते हैं.अधिकांश लोग ये अच्छी तरह जानते हैं कि घर में सांप होना काफी चिंता का कारण हो सकता है. यदि आप किसी नदी, खेत या जंगल के पास रहते हैं तो घर में सांप आने की संभावना और भी बढ़ जाती है. गर्मी का मौसम आते ही जंगली जीव, विशेषकर सांप, इंसानी बस्तियों की ओर रुख करने लगते हैं. अक्सर हम सोचते हैं कि घर के दरवाजे बंद रखने से खतरा टल जाएगा, लेकिन सांप बहुत ही बारीक दरारों से भी अंदर दाखिल हो सकते हैं.घर के अंदर कुछ ऐसी जगहें होती हैं जिन्हें लोग अनदेखआ करते हैं और वही हिस्से सांपों के लिए सबसे सुरक्षित जगह होते हैं. घर में वो कौन से हिस्से होते हैं, उनके बारे में जान लीजिए.
