उत्तराखंड डेली न्यूज: ब्योरो
सीढ़ियां चढ़ते समय या थोड़ी तेज़ गति से चलते समय सांस फूलना कई लोगों के लिए आम बात है. उम्र बढ़ने, वजन बढ़ने, व्यायाम की कमी या शारीरिक फ़िटनेस की कमी के कारण भी कुछ हद तक सांस फूलना सामान्य माना जाता है.हालांकि, अगर अचानक उन कामों को करते समय सांस फूलने लगे जो पहले आसानी से हो जाते थे, या थोड़ी सी मेहनत करने पर भी सांस फूलने लगे, या अगर यह समस्या धीरे-धीरे बढ़ती जाए तो इसे केवल थकान या उम्र का असर मानकर नज़रअंदाज़ करना ख़तरनाक हो सकता है.मेडिकल एक्सपर्ट्स के अनुसार, शारीरिक श्रम के दौरान सांस फूलना हृदय रोग, फेफड़ों की बीमारी, एनीमिया, थायरॉइड डिसऑर्डर या अन्य स्वास्थ्य समस्याओं का शुरुआती लक्षण हो सकता है.विशेष रूप से महिलाओं, बुज़ुर्गों और डायबिटीज़ के मरीजों में परिश्रम के दौरान सांस फूलना, सीने में दर्द से पहले के हृदय रोग का प्रारंभिक संकेत हो सकता है.माफ़ी चाहते हैं, हम इस स्टोरी का कुछ हिस्सा लाइटवेट मोबाइल पेज पर नहीं दिखा सकते.आप अगर पूरी स्टोरी देखना चाहते हैं तो हमारे फुल वर्ज़न पर जाएं.इसके अलावा डायबिटीज़, हाई ब्लड प्रेशर, हाई कोलेस्ट्रॉल, मोटापा या धूम्रपान करने वाले लोगों को इस लक्षण को अधिक गंभीरता से लेने की ज़रूरत है.अगर किसी व्यक्ति को सांस लेने में तकलीफ़ के साथ-साथ सीने में जकड़न, चक्कर आना, दिल की धड़कन में अनियमितता, पसीना आना या पैरों में सूजन जैसे लक्षण महसूस हों, तो तुरंत चिकित्सा सहायता लेना ज़रूरी है.
