उत्तराखंड डेली न्यूज: ब्योरो
गर्मियों के मौसम में पारा बढ़ते ही दही बहुत जल्दी खट्टा होने लगता है और उसका स्वाद बिगड़ जाता है. अक्सर लोग दही जमाते या स्टोर करते समय कुछ छोटी गलतियां कर देते हैं. इस खबर में हम आपको ऐसी ट्रिक बताएंगे, जिसे फॉलो करके आप चिलचिलाती गर्मी में भी दही को 4-5 दिनों तक मलाईदार और मीठा बनाए रख सकते हैं.गर्मियों में जब लोग सूरज की तपिश से परेशान रहते हैं तब उनके लिए ठंडा-ठंडा दही अमृत की तरह काम करता है. चाहे दही से बनी छाछ हो, रायता हो या मीठी लस्सी..दही से बना कुछ भी पीते ही उनके शरीर को सुकून मिल जाता है. लेकिन इसी मौसम में दही के साथ एक बड़ी समस्या भी शुरू हो जाती है. दरअसल, पारा बढ़ते ही दही कुछ ही घंटों में इतना खट्टा हो जाता है कि उसका स्वाद बिगड़ जाता है. कई बार तो सुबह जमाए हुए दही में शाम तक अजीब सी महक आने लगती है, जिसकी वजह से इसे खाने का मन भी नहीं करता है.
