उत्तराखंड डेली न्यूज :ब्योरो
हल्द्वानी में चोरगलिया थाना क्षेत्र में 2024 में हुए एक जानलेवा हमले के मामले में अदालत ने पुलिस की अंतिम रिपोर्ट को स्वीकार नहीं किया। न्यायालय ने मामले की दोबारा जांच का आदेश दिया, जिसमें शिकायतकर्ता भुवन चंद्र पोखरिया का आरोप था कि हमलावरों ने उनकी कार में तलवार से जानलेवा हमला किया।चोरगलिया थाना क्षेत्र में दर्ज कथित जानलेवा हमले के मामले में पुलिस को बड़ा झटका लगा है। अदालत ने पुलिस द्वारा दाखिल की गई अंतिम आख्या (फाइनल रिपोर्ट) को स्वीकार करने से साफ इनकार कर दिया है। सिविल जज (जूनियर डिवीजन) एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट रवि अरोड़ा की अदालत ने वादी भुवन चंद्र पोखरिया की विरोध याचिका को स्वीकार करते हुए मामले की दोबारा जांच के आदेश जारी किए हैं। न्यायालय ने संबंधित थाना प्रभारी को निर्देशित किया है कि वे स्वयं या किसी अन्य सक्षम अधिकारी से मामले की जांच कराकर नई रिपोर्ट शीघ्र प्रस्तुत करें। मामला वर्ष 2024 का है।शिकायतकर्ता भुवन चंद्र पोखरिया का आरोप था कि कुछ दबंगों ने उनकी कार को रोककर तलवार से जानलेवा हमला किया और वाहन को बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया था। इस वारदात के दौरान उनकी पत्नी और बेटी भी कार में ही मौजूद थीं।
