उत्तराखंड डेली न्यूज :ब्योरो
उत्तराखंड एक बेहद खूबसूरत जगह है जो दिल्ली के पास है। यहां की कुछ जगहों पर दिल्लीवाले जाना पसंद करते हैं। यहां हम 5 उन जगहों के बारे में बता रहे हैं जो दिल्ली के सबसे पास हैं और आप यहां दोस्तों के अलावा परिवार के साथ भी जा सकते हैं। उत्तराखंड की सबसे बड़ी खूबसूरती यहां की बर्फीली चोटियां हैं। नंदा देवी, त्रिशूल और पंचाचूली जैसी पर्वत श्रृंखलाएं सुबह के सूरज के साथ सोने की तरह चमकती हैं, जिससे एक बेहद आकर्षक नजारा देखने को मिलता है। यहां की सुंदरता शब्दों में बयां करना मुश्किल है। अगर आप दिल्ली में रहते हैं और घूमने की जगह खोज रहे हैं तो यहां देखिए 5 जगहों के बारे में।)
चौकोरी
कुमाऊं का एक छोटा सा गांव जो अपने चाय बागानों के लिए जाना जाता है। ये जगह नंदा देवी, नंदा कोट और पंचाचूली के अद्भुत नजारों के लिए फेमस है। ये जगह समुद्र तल से लगभग 2,010 मीटर की ऊंचाई पर बसा है। ये जगह भीड़भाड़ से दूर, ताजी हवा और शांति के बीच समय बिताने के लिए बेस्ट है।
2) मुंसियारी
उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में स्थित मुंसियारी को हिम की नगरी और उत्तराखंड का छोटा कश्मीर कहा जाता है, ये जगह ऊंचे पहाड़ों और रोमांच के शौकीनों के लिए एक शानदार जगह है। यहां तक पहुंचने में थोड़ा समय लगता है, लेकिन ग्लेशियरों और ऊंचाई वाले ट्रेकिंग मार्गों के नजारे बेजोड़ हैं। प्रकृति प्रेमियों के लिए यहां महेश्वरी कुंड और नंदा देवी मंदिर जैसी शांत जगह हैं, तो वहीं ट्रेकिंग के शौकीनों के लिए यह फेमस मिलम और रालम ग्लेशियर का एंट्री गेट है।
3) खुर्पाताल
अगर आपको नैनीताल की भीड़ पसंद नहीं है तो उससे महज 10-12 किमी दूर इस छोटी सी जगह पर जाएं। यहां की झील का पानी पन्ने जैसा हरा दिखता है और इसके चारों तरफ देवदार के ऊंचे पेड़ हैं। यहां ठहरने के लिए होटस काफी कम हैं इसलिए कम लोग इस जगह पर पहुंचते हैं। शांति वाली जगह खोज रहे हैं तो इस जगह पर जाएं। परिवार के साथ झील के किनारे बैठकर बातें करना या मछली पकड़ना एक बहुत अच्छा अनुभव हो सकता है।
4) खिरसू
गढ़वाल हिमालय के पौड़ी जिले में स्थित ये एक बहुत ही शांत और अनछुई जगह है। यहां सिर्फ पहाड़ों की खामोशी और चिड़ियों का शोर है। इस जगह की शांति बुजुर्गों के लिए और साफ हवा बच्चों के लिए बहुत अच्छी है। यह जगह पूरी तरह से प्रदूषण फ्री है। इसलिए एक बार इस जगह पर जाना तो बनता है।
5) पंगोट
नैनीताल के पास होने के बावजूद इस जगह पर बहुत कम भीड़ देखने को मिलती है। ये एक अनोखा गांव है जो घने जंगलों से घिरा है। यहां की हवा इतनी साफ है कि आपकी सारी थकान मिट जाएगी। परिवार के साथ ठहरने के लिए ये जगह काफी अच्छी है।
