उत्तराखंड डेली न्यूज :ब्योरो
रामायण’ में लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले सुनील लहरी ने अपने फार्महाउस की झलक दिखाई है. उन्होंने खेतों में उगाई गई ऑर्गेनिक फल-सब्जियों और खेती के प्रति अपने लगाव के बारे में बताया.दूरदर्शन के 80s के सबसे चर्चित धार्मिक शो ‘रामायण’ में लक्ष्मण बनकर करोड़ों दिलों में जगह बनाने वाले सुनील लहरी एक बार फिर सुर्खियों में हैं. फर्क सिर्फ इतना है कि इस बार वजह कोई टीवी शो या फिल्म नहीं, बल्कि उनका खेती का शौक है. इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए वीडियो में सुनील लहरी अपने फार्महाउस की सैर कराते नजर आए. वीडियो में उन्होंने वो सब दिखाया, जिसे देखकर फैंस भी हैरान रह गए. कभी स्क्रीन पर धनुष-बाण संभालने वाले 65 वर्षीय टीवी एक्टर अब खेतीबाड़ी कर रहे हैं.
खेतों में उगाईं ढेर सारी फल और सब्जियां
सुनील लहरी ने अपने वीडियो में बताया कि उनके फार्महाउस में कई तरह की फल और सब्जियां उगाई जा रही हैं. पालक, मेथी, टमाटर, हरी मिर्च, फूल गोभी, पत्ता गोभी और शिमला मिर्च के साथ-साथ उन्होंने तरबूज, केला, पपीता और काजू भी उगाए हैं. इतनी सारी फसलें देखकर फैंस को भी यकीन नहीं हुआ कि ये सब उनके अपने खेत में तैयार हुआ है.
