उत्तराखंड डेली न्यूज: ब्योरो
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु दो दिवसीय दौरे पर देहरादून पहुंचीं, जहां वह शनिवार को आईएमए की पासिंग आउट परेड में मुख्य अतिथि होंगी।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु दो दिवसीय दौरे पर देहरादून पहुंचीं,शनिवार को IMA पासिंग आउट परेड में मुख्य अतिथि होंगी,पहली बार महिला कैडेट भी परेड में शामिल होकर इतिहास रचेंगी
जागरण संवाददाता, देहरादून। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु शुक्रवार को दो दिवसीय दौरे पर देहरादून पहुंच गईं। शनिवार को वह भारतीय सैन्य अकादमी (आइएमए) की पासिंग आउट परेड में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होकर सलामी लेंगी।इस बार की परेड कई मायनों में ऐतिहासिक होगी, क्योंकि पहली बार महिला कैडेट भी पुरुष कैडेटों के साथ ‘अंतिम पग’ भरते हुए सैन्य अधिकारी बनेंगी।राष्ट्रपति के जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचने पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि.), मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक, मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन और पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ सहित वरिष्ठ अधिकारियों ने उनका स्वागत किया।एयरपोर्ट से राष्ट्रपति का काफिला कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सड़क मार्ग से राजपुर रोड स्थित राष्ट्रपति निकेतन पहुंचा, जहां वह रात्रि प्रवास करेंगी।राष्ट्रपति के आगमन को देखते हुए एयरपोर्ट से राष्ट्रपति निकेतन तक सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए। कई स्थानों पर बैरिकेडिंग कर मार्ग को अस्थायी रूप से जीरो जोन घोषित किया गया और पूरे रूट पर सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट रहीं।शनिवार को आइएमए के ऐतिहासिक ड्रिल स्क्वायर पर आयोजित पासिंग आउट परेड में कुल 515 कैडेट ‘अंतिम पग’ भरेंगे। इनमें 481 भारतीय जेंटलमैन और महिला कैडेट तथा 16 मित्र देशों के 34 विदेशी कैडेट शामिल हैं।परेड के साथ ही भारतीय सेना को 481 नए अधिकारी मिलेंगे। राष्ट्रपति के एक वर्ष के भीतर तीसरी बार दून आगमन को भी विशेष महत्व दिया जा रहा है।दरअसल, राष्ट्रपति निकेतन राष्ट्रीय स्तर पर एक प्रमुख संस्थान के रूप में उभरा है और राष्ट्रपति के लगातार दौरों ने इसे नई पहचान दिलाई है।वहीं, आइएमए की इस बार की पासिंग आउट परेड में महिला कैडेटों की पहली भागीदारी इसे सैन्य इतिहास की यादगार परेड में शामिल करने जा रही है।
