उत्तराखंड डेली न्यूज :ब्योरो
देहरादून के देहराखास में जमीन दिलाने के नाम पर एक व्यक्ति से 1.13 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी हुई है।देहराखास में जमीन दिलाने के नाम पर तीन आरोपितों ने एक व्यक्ति से 1.13 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी कर दी। कोर्ट के आदेश पर पटेलनगर कोतवाली पुलिस ने महिला सहित तीन के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है।न्यायालय प्रथम अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट में दिए प्रार्थनापत्र में महेंद्र सिंह नेगी निवासी रेसकोर्स ने बताया कि नवीन कुमार माकिन निवासी मोती बाजार व शांति स्वरूप निवासी ईस्ट पटेलनगर ने उन्हें देहराखास में जमीन दिखाई।आरोपितों ने बताया कि जमीन उन्होंने 22 अक्टूबर 2013 में खरीदी थी। अनुबंध के अनुसार उन्होंने 15 लाख रुपये की अग्रिम राशि अदा की।जमीन का सौदा पूरा न होने पर आरोपितों ने रकम लौटा दी और उसके बाद नवंबर 2023 में नवीन कुमार माकिन ने उन्हें बताया कि एकता आनंद निवासी अनुपम विहार, जीएमएस की अन्य भूमि देहराखास में है और वह उसे बेचना चाहती है।देहराखास में जमीन दिलाने के नाम पर तीन आरोपितों ने एक व्यक्ति से 1.13 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी कर दी। कोर्ट के आदेश पर पटेलनगर कोतवाली पुलिस ने महिला सहित तीन के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है।न्यायालय प्रथम अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट में दिए प्रार्थनापत्र में महेंद्र सिंह नेगी निवासी रेसकोर्स ने बताया कि नवीन कुमार माकिन निवासी मोती बाजार व शांति स्वरूप निवासी ईस्ट पटेलनगर ने उन्हें देहराखास में जमीन दिखाई।आरोपितों ने बताया कि जमीन उन्होंने 22 अक्टूबर 2013 में खरीदी थी। अनुबंध के अनुसार उन्होंने 15 लाख रुपये की अग्रिम राशि अदा की।जमीन का सौदा पूरा न होने पर आरोपितों ने रकम लौटा दी और उसके बाद नवंबर 2023 में नवीन कुमार माकिन ने उन्हें बताया कि एकता आनंद निवासी अनुपम विहार, जीएमएस की अन्य भूमि देहराखास में है और वह उसे बेचना चाहती है।आरोपितों ने 16 दिसंबर 2023 को अनुबंध के अनुसार उनसे एक करोड़ रुपये अग्रिम राशि के रूप में ले लिए। इसके बाद 13 लाख रुपये आरटीजीएस के माध्यम से मांगे।शिकायतकर्ता ने बताया कि जब उन्होंने रजिस्ट्री करने की बात कही तो आरोपित टालमटोल करने लगे।शक होने पर उन्हें पता चला कि नवीन कुमार माकिन, शक्ति स्वरूप एवं एकता आनंद ने एक सोची समझी साजिश के तहत षड्यंत्र रचकर उनसे धनराशि हड़प ली। जबकि आरोपितों को जमीन बेचने का अधिकार नहीं था।जमीन संबंधी वाद न्यायालय में लंबित है। पटेलनगर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक विनोद गुसांई ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर तीनों आरोपितों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है।
फर्जी दस्तावेज बनाकर जमीन हड़पने का प्रयास
कुछ लोगों ने मिलकर फर्जी दस्तावेज बनाकर जमीन हड़पने का प्रयास किया। इस मामले में पटेलनगर कोतवाली पुलिस ने महिला समेत तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।पुलिस को दी शिकायत में राहुल देव टंड निवासी टर्नर रोड ने बताया कि उनके दादा केवल कृष्ण पासी मूल निवासी लुधियाना पंजाब ने अपनी माजरा स्थित जमीन नवंबर 2009 को उनके नाम की थी।उनके दादा का निधन 26 फरवरी 2016 को हुआ, जिसके बाद वसीयत के आधार पर जमीन उनके नाम पर हो गई। कुछ दिन पूर्व वह तहसील में जमीन की फर्द लेने गए तो फर्द में किसी कंवल कृष्ण नाम के व्यक्ति की ओर से स्टे लगाना पाया गया।तहसील कार्यालय में पत्रावली के अवलोकन से पाया कि उनकी दाखिल खारिज की फाइल में किसी केवल कृष्ण की मुख्तारेआम बबीता देवी निवासी बीराखेडी सहारनपुर उत्तर प्रदेश ने अपनी आपत्ति प्रस्तुत की है।आपत्तिकर्ता की ओर से अपने प्रार्थनापत्र के साथ केवल कृष्ण की कूटरचित अधिकार पत्र व अटार्नी की प्रति दाखिल की गई है, जिसमें राजकमल एवं मोहम्मद इनाम कुरैशी गवाह के रूप में थे। आरोप है कि तीनों ने मिलकर उनके दादा के रूप में फर्जी व्यक्ति दर्शाकर धोखाधड़ी का प्रयास किया है।
