उत्तराखंड डेली न्यूज़ :ब्योरो
–उत्तराखंड हेरिटेज स्कूल ऑफ मीडिया एंड एडवांस्ड स्टडीज में अभिनेता एवं फिल्म निर्माता जतिन नेगी का विशेष वर्कशॉप आयोजित,
उत्तराखंड हेरिटेज स्कूल ऑफ मीडिया एंड एडवांस्ड स्टडीज, के.के. टॉवर, कारगी रोड, देहरादून में आज फिल्म एवं मीडिया जगत से जुड़ा एक अत्यंत प्रेरणादायी एवं ज्ञानवर्धक वर्कशॉप आयोजित किया गया, जिसमें मुंबई से, प्रसिद्ध अभिनेता एवं फिल्म निर्माता , देहरादून निवासी जतिन नेगी ने विद्यार्थियों को फिल्म निर्माण और अभिनय की बारीकियों से अवगत कराया। इस विशेष सत्र में मास कम्युनिकेशन एवं पत्रकारिता के विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह और जिज्ञासा के साथ सहभागिता की।
जतिन नेगी जो कि Film and Television Institute of India (FTII) के पूर्व छात्र हैं, ने विद्यार्थियों को अभिनय, उच्चारण कला (Pronunciation), कैमरा फेसिंग, कैमरा एंगल्स, स्क्रीन प्रेज़ेंस, एडिटिंग तथा फिल्म मेकिंग के तकनीकी एवं रचनात्मक पहलुओं पर विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को बताया कि कैमरे के सामने केवल अभिनय करना ही पर्याप्त नहीं होता, बल्कि भावनाओं को प्रभावशाली ढंग से अभिव्यक्त करना और हर फ्रेम को जीवंत बनाना भी एक कला है।
उन्होंने कहा कि —
“अभिनय केवल एक पेशा नहीं, बल्कि भावनाओं को जीवंत करने वाली कला है और फिल्म निर्माण कल्पनाओं को वास्तविकता में बदलने का माध्यम।”वर्कशॉप के दौरान जतिन नेगी ने अपनी संघर्षपूर्ण एवं प्रेरणादायी जीवन यात्रा भी विद्यार्थियों के साथ साझा की। उन्होंने बताया कि किस प्रकार एक बीटेक छात्र से उन्होंने अपने सपनों का पीछा करते हुए फिल्म इंडस्ट्री तक का सफर तय किया। उन्होंने फिल्मों जैसे बेल बॉटम एवं योगी सहित विभिन्न विज्ञापनों एवं डेली सोप्स में अपने अभिनय अनुभवों को साझा करते हुए विद्यार्थियों को अपने जुनून के प्रति समर्पित रहने का संदेश दिया।इस अवसर पर संस्थान की संस्थापक एवं निदेशक डॉ कंचन नेगी ने जतिन नेगी का स्वागत करते हुए कहा कि आज के प्रतिस्पर्धात्मक दौर में विद्यार्थियों को केवल पुस्तकीय ज्ञान तक सीमित नहीं रखा जा सकता। उन्हें इंडस्ट्री एक्सपोज़र, प्रैक्टिकल नॉलेज एवं अनुभवी विशेषज्ञों का मार्गदर्शन मिलना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि ऐसे वर्कशॉप विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास, आत्मविश्वास एवं रचनात्मक सोच को नई दिशा प्रदान करते हैं।बता दें कि डॉ कंचन नेगी, उत्तराखंड हेरिटेज स्कूल ऑफ़ मीडिया एंड एडवांस्ड स्टडीज़ के फाउंडर और निदेशक हैं, वे एक सुप्रसिद्ध अंतरराष्ट्रीय शिक्षाविद्, रिसर्च एंड डेवलपमेंट एक्सपर्ट, मीडिया एवं कम्युनिकेशन विशेषज्ञ, मोटिवेशनल स्पीकर, दूरदर्शन उत्तराखंड में समाचार वाचिका एवं शिक्षण-प्रशिक्षण क्षेत्र की प्रतिष्ठित हस्ती हैं। मीडिया और शिक्षा के क्षेत्र में अपने उत्कृष्ट कार्य के लिए 72 से अधिक अंतर्राष्ट्रीय , राष्ट्रीय और राज्य स्तर पर कई अवॉर्ड्स से नवाज़ा गया है, वे उत्तराखंड हेरिटेज स्कूल ऑफ़ मीडिया एंड एडवांस्ड स्टडीज़ में मास कम्यूनिकेशन और जर्नलिज्म के डिप्लोमा और पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा जैसे कोर्सस संचालित करती हैं और विद्यार्थियों का प्रतिष्ठित संस्थाओं में प्लेसमेंट भी करवाती हैं और शिक्षा के क्षेत्र में बेहतरी कार्य कर रही है. कार्यशाला के अंत में विद्यार्थियों ने इस सत्र को अत्यंत प्रेरणादायी, ज्ञानवर्धक एवं करियर उन्मुख बताते हुए संस्थान का आभार व्यक्त किया।

