
उत्तराखंड डेली न्यूज़: ब्योरो
रामनगर, हल्द्वानी में कथित तौर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा पुलिस के साथ की गई अभद्रता के विरोध में रविवार को रामनगर में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। लखनपुर चौक पर स्थानीय विधायक दीवान सिंह बिष्ट के नेतृत्व में बीजेपी कार्यकर्ता एकत्र हुए और कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का पुतला फूंका।इस दौरान विधायक दीवान सिंह बिष्ट ने हल्द्वानी में हुई घटना को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए इसकी कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि पुलिस के साथ अभद्र व्यवहार किसी भी स्थिति में उचित नहीं है। बीजेपी कार्यकर्ताओं ने घटना में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।प्रदर्शन के दौरान बीजेपी कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और पुलिस प्रशासन से मामले में आवश्यक कार्रवाई करने की मांग उठाई।
