उत्तराखंड डेली न्यूज: ब्योरो
ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने केंद्रीय रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह जी के जन्मदिवस के अवसर पर ऋषिकेश स्थित अपने कैंप कार्यालय में वृक्षारोपण कर उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित कीं। इस अवसर पर उन्होंने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने का आह्वान किया।डॉ. अग्रवाल ने कहा कि श्री राजनाथ सिंह जी का व्यक्तित्व एवं कृतित्व देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत है। उनके नेतृत्व में देश की सुरक्षा व्यवस्था और अधिक सशक्त हुई है। जन्मदिवस के अवसर पर वृक्षारोपण कर पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाना हम सभी का कर्तव्य है।इस अवसर पर वीरभद्र मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह, मंडल महामंत्री पुनीता भंडारी, वरिष्ठ कार्यकर्ता जितेंद्र अग्रवाल, चेतन शर्मा, एससी मोर्चा मंडल अध्यक्ष विनय पासवान, सुधा असवाल, पूर्व प्रधानाचार्य गोविंद रावत, पार्षद दिनेश रावत, राजेश दिवाकर, अल्पसंख्यक मोर्चा मंडल अध्यक्ष बरकत अली, ऋषिकेश महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष निवेदिता सरकार, राम सिंह पवार सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
