उत्तराखंड डेली न्यूज :ब्योरो
फ्रिज में अखबार की बॉल बनाकर रखने का हैक काफी लोग ट्राई कर रहे हैं। क्या आप जानते हैं इसके फायदे क्या हैं? एक बार जान लेंगे तो आपके घंटों की मेहनत और पैसे ये हैक बचा देगा।आजकल फ्रिज का इस्तेमाल हर घर में होता है। खासकर गर्मियों में बचा हुआ खाना, दूध, सब्जी, फल वगैरह फ्रिज में ही स्टोर किए जाते हैं, ताकि लंबे समय तक फ्रेश रहें। तभी तो फ्रिज से जुड़े कई हैक अक्सर वायरल होते रहते हैं। इन दिनों न्यूजपेपर वाला हैक भी कई लोग ट्राई कर रहे हैं। आपको सुनकर अजीब लगेगा लेकिन इस हैक में लोग पुराने अखबार को मसलकर उसकी बॉल बनाकर फ्रिज में रख रहे हैं। अटपटा सा हैक जरूर है लेकिन बड़े काम का है। अगर आप भी इसके फायदे जान लेंगे तो जरूर ट्राई कर के देखेंगे। तो चलिए आज जानते हैं आखिर ये फ्रिज में अखबार की बॉल रखने से होता क्या है।फ्रिज में अखबार की बॉल बनाकर रखने से क्या होता है?फ्रिज से जुड़े कई हैक्स में से एक पॉपुलर हैक ये भी है, जिसमें लोग पुराने अखबार को मसलकर उसकी बॉल बना लेते हैं और फिर फ्रिज में रख देते हैं। बॉल बनाते हुए अखबार को थोड़ा सा सफेद सिरका यानी विनेगर में डुबोया जाता है, फिर निचोड़कर इसकी बॉल को फ्रिज में रख दिया जाता है। ऐसा करने का सबसे बड़ा फायदा है कि आपके फ्रिज में से बदबू नहीं आती है। अक्सर फ्रिज में कई सारी खाने-पीने की चीजें स्टोर रहती हैं, जिससे अजीब सी महक आने लगती है। लेकिन अगर आप ये अखबार की बॉल फ्रिज के किसी कोने में रख दें, तो वो एकदम फ्रेश स्मेल करता है।एकस्ट्रा नमी को सोखने में मदद मिलती है,अखबार और विनेगर वाली ये बॉल फ्रिज में रखने का एक फायदा ये भी है कि इससे फ्रिज में मौजूद एक्स्ट्रा नमी कम होती है। दरअसल फ्रिज में रखे फलों और सब्जियों से नमी निकलती रहती है, जिससे फ्रिज में अजीब सी सीलन जैसी महक आने लगती है। पुराने अखबार की ये बॉल सीलन को काफी हद तक कम करने में मदद करती है, जिससे फ्रिज का अंदरूनी वातावरण बेहतर बना रहता है।
