उत्तराखंड डेली न्यूज: ब्योरो
गर्मियों में फ्रिज का इस्तेमाल सबसे ज्यादा होता है. वास्तु शास्त्र के अनुसार, फ्रिज के ऊपर रखी कुछ चीजें घर में कंगाली लाती हैं, जबकि चीजें आपके आर्थिक हालात को बेहतर कर सकती हैं. लेकिन इन चीजों के रखने के कुछ जरूरी नियम हैं. जिसे जान लेने से आपका बैंक अकाउंट बढ़ सकता हैगर्मियों के आते ही घर में अगर किसी चीज के चक्कर सबसे ज़्यादा लगते हैं, तो वो है हमारा फ्रिज. लेकिन क्या आपने कभी गौर किया है कि आपके फ्रिज के ऊपर क्या-क्या रखा है? अक्सर हम खाली जगह देखकर वहां दवाइयां, चाबियां, बिल या कोई भी फालतू सामान पटक देते हैं. अगर आपके घर में भी ऐसा होता है, तो संभल जाइए! वास्तु शास्त्र के मुताबिक, आपकी यही छोटी सी लापरवाही घर की बरकत को फ्रीज यानी लॉक कर देती है और पानी की तरह पैसा बहने लगता है.
