उत्तराखंड डेली न्यूज :ब्योरो
बालों का झड़ना एक आम समस्या है लेकिन बारिश के दिनों में कई लोगों का बहुत भयानक हेयरफॉल होता है. ऐसे में बालों की केयर करना बेहद जरूरी हो जाता है. मेथी और प्याज दोनों ही बालों के लिए बहुत अच्छे होते हैं. यहां हम आपको उन दोनों से बना एक हेयर मास्क बनाने का तरीका बता रहे हैं.खराब लाइफस्टाइल, प्रदूषण और पोषण की कमी के कारण आजकल हेयर फॉल और गंजेपन की समस्या बेहद आम हो गई है. महंगे केमिकल प्रोडक्ट्स इस्तेमाल करने के बाद भी कई बार बालों का झड़ना बंद नहीं होता. ऐसे में रसोई में मौजूद दो साधारण चीजें मेथी दाना और प्याज आपके बालों के लिए वरदान साबित हो सकती हैं.
