
उत्तराखंड डेली न्यूज़: ब्योरो
उत्तराखंड महिला आयोग एवं बुलंदी साहित्यिक संस्था के संयुक्त तत्वाधान में वीरांगना ‘तीलू रौतेली’ की जयंती के अवसर पर 8 अगस्त को राजकीय इंटर कॉलेज, गोपेश्वर के प्रांगण में बाल कवि कार्तिक तिवारी ‘पहाड़ी’ की पुस्तक ‘बालपन’ का विमोचन किया गया।पुस्तक में कार्तिक की 101 कविताएं शामिल हैं, जिनमें उत्तराखंड की संस्कृति, पर्यावरण संरक्षण, प्रकृति, विज्ञान और सामाजिक जागरूकता जैसे विविध विषयों को सरल और रोचक ढंग से प्रस्तुत किया गया है। कविताओं के माध्यम से बाल कवि ने नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति और पर्यावरण से जुड़ने का संदेश दिया है।विमोचन कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य सुशीला शर्मा, भाजपा मीडिया प्रभारी मोहन सिंह नेगी, भगत सिंह राणा, सुरभि चक्रवर्ती, राखी चौहान, संगीता बहुगुणा, ममता शाह, संगीता बिष्ट, सेवानिवृत्त शिक्षिका बसंती देवी, सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य सुशीला सेमवाल, तीलू रौतेली पुरस्कार से सम्मानित मीना तिवारी एवं नर्मदा देवी, कार्तिक के पिता सुधीर तिवारी, नेहा फाउंडेशन के संस्थापक सुनील पुंडीर, चरण पादुका गोथल समिति की अध्यक्ष दीपा देवी, संतोषी कुवंर, संगीता देवी सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने भी उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। उपस्थित लोगों ने कार्तिक तिवारी के साहित्यिक प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि कम उम्र में 101 कविताओं का सृजन कर संस्कृति, पर्यावरण और विज्ञान जैसे विविध विषयों को रचनाओं में शामिल करना सराहनीय एवं प्रेरणादायी है।
