उत्तराखंड डेली न्यूज: ब्योरो
मई-जून की भीषण गर्मी में शरीर को ठंडक और ताजगी देने के लिए आम पन्ना एक शानदार देसी ड्रिंक माना जाता है. कच्चे आम, पुदीना और मसालों से तैयार यह पेय न सिर्फ स्वाद में बेहतरीन होता है, बल्कि लू और डिहाइड्रेशन से बचाने में भी मदद करता है.गर्मी में राहत पाने के लिए बाजार की केमिकल और चीनी से भरी कोल्ड ड्रिंक्स की बजाय पारंपरिक देसी नुस्खे ज्यादा फायदेमंद माने जाते हैं. ऐसे में कच्चे आम और पुदीने के मेल से बनने वाला स्पेशल आम पन्ना स्वाद के साथ शरीर को ठंडक देने का भी बेहतरीन विकल्प है.मई-जून की चिलचिलाती धूप और 45-46 डिग्री के पार पहुंचता तापमान शरीर की ऊर्जा को तेजी से प्रभावित करता है. इस दौरान चलने वाली गर्म हवाएं और लू डिहाइड्रेशन के साथ पेट में जलन, उल्टी और चक्कर जैसी परेशानियों का कारण भी बन सकती हैं.कच्चा आम शरीर को लू से बचाने में मदद करता है, वहीं पुदीना अपनी ठंडी तासीर के कारण पेट को ठंडक पहुंचाता है. रोज सुबह इस ड्रिंक का एक गिलास शरीर को दिनभर तरोताजा और हाइड्रेटेड रखने में सहायक माना जाता है. इसे बनाने के लिए सबसे पहले कच्चे आमों को अच्छी तरह धो लें.जब भी ठंडा और स्वादिष्ट आम पन्ना पीने का मन हो, एक ग्लास में 3 चम्मच तैयार पेस्ट डालें और उसमें ठंडा पानी व बर्फ मिलाकर अच्छी तरह घोल लें. कुछ ही सेकंड में ताज़गी से भरपूर आम पन्ना तैयार हो जाएगा, जो गर्मी में राहत देने के साथ हर घूंट में ठंडक और स्वाद का एहसास कराता है.गुठली को अच्छी तरह साफ करके अलग कर दें. इसके बाद मिक्सी के जार में ताजा पुदीना पत्तियां और आधा कप पानी डालकर बारीक पेस्ट तैयार करें. अब इसी जार में आम का पल्प, चीनी या मिश्री, काला नमक, सफेद नमक और भुना हुआ जीरा पाउडर डालकर अच्छी तरह पीस लें.गिलास में कुछ बर्फ के टुकड़े और पुदीने की पत्तियां डालें. इसके ऊपर ठंडा आम पन्ना डालकर सुबह या दोपहर में बाहर निकलने से पहले इसका आनंद लें. तैयार गाढ़े पेस्ट को कांच की बोतल में भरकर फ्रिज में करीब एक हफ्ते तक स्टोर भी किया जा सकता है.मिक्सर को करीब 1 मिनट तक अच्छी तरह चलाएं, ताकि स्मूथ और गाढ़ा मिश्रण तैयार हो जाए. इसके बाद इस तैयार मिश्रण को एक बड़े जग में निकालें और उसमें 4 से 5 गिलास ठंडा पानी मिलाकर चम्मच से अच्छी तरह घोल लें. चाहें तो इसे छानकर भी इस्तेमाल कर सकते हैं.अब कच्चे आमों को प्रेशर कुकर में 1 कप पानी के साथ डालकर 2-3 सीटी आने तक उबाल लें, ताकि वे अच्छी तरह नरम हो जाएं. इसके बाद आमों को थोड़ा ठंडा होने दें. ठंडा होने पर उनका छिलका हटाकर चम्मच की मदद से सारा गूदा एक कटोरी में निकाल लें.
