उत्तराखंड डेली न्यूज़: ब्योरो
ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने ऋषिकेश मे आयोजित कार्यक्रम मे उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के सफल 5 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के कुशल नेतृत्व में प्रदेश ने विकास, सुशासन और जनकल्याण के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं, जिससे उत्तराखंड एक नए विकास पथ पर अग्रसर हुआ है।डॉ. अग्रवाल ने अपने संदेश में मुख्यमंत्री के नेतृत्व को स्थिर, निर्णायक और विकासोन्मुख बताते हुए कहा कि बीते 5 वर्षों में प्रदेश में पारदर्शिता, कानून व्यवस्था, आधारभूत ढांचे के सुदृढ़ीकरण तथा जनहितकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन ने जनता का विश्वास मजबूत किया है।इसी क्रम में ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र के विकास को लेकर डॉ. अग्रवाल ने मुख्यमंत्री का ध्यान क्षेत्र की महत्वपूर्ण समस्याओं एवं आवश्यकताओं की ओर आकृष्ट किया है। उन्होंने क्षेत्र के समग्र विकास हेतु कई प्रमुख मांगें एवं प्रस्ताव रखे हैं, जिनमें मुख्य रूप से—
बापूग्राम को पूर्ण राजस्व ग्राम घोषित करने की मांग
विभिन्न क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा एवं तटबंध निर्माण हेतु बजट स्वीकृति
ऋषिकेश क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार, अस्पतालों के उन्नयन एवं आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं की स्थापना
क्षतिग्रस्त एवं जर्जर सड़कों के पुनर्निर्माण व सुदृढ़ीकरण के लिए विशेष धनराशिनगर निगम से जुड़े ग्रामीण क्षेत्रों में सीमेंट कंक्रीट सड़कों का निर्माणजलभराव की समस्या के स्थायी समाधान हेतु नालों का भू-गर्भीकरणपर्यटन को बढ़ावा देने के लिए झीलों एवं प्राकृतिक स्थलों का सौंदर्यीकरणऋषिकेश को अंतरराष्ट्रीय योग राजधानी के रूप में और विकसित करने हेतु बड़े योग संस्थान की स्थापना।कार्यक्रम के दौरान मंच पर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी ने बापू ग्राम वन भूमि प्रकरण पर सरकार द्वारा सकारात्मक फैसला लेने का आश्वासन दिया।डॉ. अग्रवाल ने विश्वास व्यक्त किया कि मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में इन जनहितकारी मांगों पर सकारात्मक निर्णय लिए जाएंगे, जिससे ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी और जनता को बेहतर सुविधाएं प्राप्त होंगी।डॉ अग्रवाल ने उल्लेख किया कि मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में प्रदेश में कई ऐतिहासिक एवं जनहितकारी निर्णय लिए गए हैं, जिनमें प्रमुख रूप से—
समान नागरिक संहिता (UCC) लागू कर उत्तराखंड को देश में अग्रणी राज्य बनाया गया,सख्त धर्मांतरण विरोधी कानून लागू कर सामाजिक समरसता एवं सांस्कृतिक मूल्यों की रक्षा की गई,नकल विरोधी कानून के माध्यम से युवाओं के भविष्य को सुरक्षित किया गया,दंगा विरोधी कानून लागू कर कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाया गया।डॉ. अग्रवाल ने कहा कि ये सभी निर्णय राज्य के समग्र विकास और जनकल्याण के प्रति मुख्यमंत्री की प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आगामी समय में भी मुख्यमंत्री के नेतृत्व में उत्तराखंड विकास के नए आयाम स्थापित करता रहेगा।अंत में उन्होंने भगवान बद्रीनाथ एवं बाबा केदारनाथ से मुख्यमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र की समस्त जनता की ओर से उन्हें इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए पुनः हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
