उत्तराखंड डेली न्यूज़: ब्योरो
“पर्यावरण गतिविधि (दक्षिणी भाग), यूकॉस्ट एवं उत्तराखंड जवाहर नवोदय एलुमनी एसोसिएशन (यूकेजना) के संयुक्त तत्वावधान में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर स्वच्छता एवं पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन”विश्व पर्यावरण दिवस-2026 के अवसर पर आज “पर्यावरण गतिविधि (दक्षिण महानगर) एवं उत्तराखंड जवाहर नवोदय एलुमनी एसोसिएशन (यूकेजना) के संयुक्त तत्वावधान में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर स्वच्छता एवं पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन” देहरादून के केदार नगर स्थित योगा पार्क में किया गया।यूकाॅस्ट के वैज्ञानिक डॉक्टर भवतोष शर्मा ने कार्यक्रम में उपस्थित समस्त प्रतिभागियों को विश्व पर्यावरण दिवस की रूपरेखा, आयोजन के उद्देश्य एवं यूकॉस्ट के ‘मां धरा नमन कार्यक्रम’ के बारे में विस्तार से बताते हुए अपना संबोधन दिया। उन्होंने इस अवसर पर सभी से अपने आसपास पौधारोपण करने, जल संरक्षण करने एवं प्लास्टिक के उपयोग से बचने का आग्रह किया ।कार्यक्रम के संयोजक दक्षिण महानगर पर्यावरण गतिविधि के संयोजक (पूर्व सैनिक) श्री जगदंबा नौटियाल ने पर्यावरण गतिविधि के अंतर्गत आयोजित होने वाले “बीजारोपण से वृक्षारोपण कार्यक्रम, हरेला कार्यक्रम, प्रकृति बंधन कार्यक्रम” आदि के बारे में विस्तार से बताया।उत्तराखंड जवाहर नवोदय एलुमनी एसोसिएशन (यूकेजना)के सदस्य एवं ग्राफिक एरा पर्वतीय विश्वविद्यालय देहरादून के प्राध्यापक रमेश सिंह रावत ने पर्यावरण संरक्षण की दिशा में समाज की भूमिका के बारे में बताया एवं सभी से मिलकर कार्य करने का आह्वान किया।केदार नगर संयोजक विकास नौटियाल ने इस अवसर पर सभी से आज पर्यावरण दिवस के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेने का आवाहन किया कार्यक्रम में विभिन्न संस्थाओं के कार्यरत एवं सेवानिवृत्ति अधिकारीगण कार्मिक गण तथा आम जनमानस उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अवसर पर योगा पार्क में सभी ने मिलकर स्वच्छता अभियान चलाया तथा पीपल, बांज, अनार आदि के 10 पौधों का रोपण किया गया।कार्यक्रम में प्रमुख रूप से डॉ भवतोष शर्मा, जगदंबा नौटियाल, डॉ दीपक सेमवाल, रमेश सिंह रावत, अंचला असवाल, संदीप सहगल, श्रीमती दीपा जोशी, श्रीमती राजेश्वरी सेमवाल, सुनील नौटियाल, अजय मोहन पैन्यूली,केदार नगर के माननीय संघचालक श्री कृष्णानंदभट्ट, राजेंद्र राणा, रमेश चौहान सहित 75 से अधिक पर्यावरण प्रेमी की उपस्थित रहे एवं सभी ने पार्क में स्वच्छता अभियान में सहभागिता की।

