उत्तराखंड डेली न्यूज: ब्योरो
राजेश नगर फेज 2 स्थित पार्क के पुनर्निर्माण एवं सौंदर्यकरण के बाद माननीय संजीत बंसल, सभासद वार्ड 59 द्वारा लोकार्पण किया गया । नागरिक कल्याणकारी समिति के अध्यक्ष एवं कार्यकारिणी ने मुख्य अतिथि का पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया तथा विधिवत पार्क का लोकार्पण किया गया। कार्यक्रम का कुशल संचालन समिति के सचिव चंडी प्रसाद भट्ट द्वारा किया गया। मा० सभासद का धन्यवाद करते हुए समिति के अध्यक्ष देव चंद उत्तराखंडी ने पार्क के लिए सभी निवासियों के सुगमता हेतु पार्क से गंदे पानी की निकासी , लेन 7 बरसाती पानी की रोकथाम , हैलोजन लाइट एवं पार्क के पौधों हेतु पानी के नल की पूर्व में चल रही मांग को पुन दोहराया तथा कुछ अन्य बिंदुओं पर भी सभासद का ध्यान आकर्षित किया । सुनील टम्टा ने अपने वक्तव्य में इस पार्क का पूर्ण इतिहास एवं जागरूक लोगों द्वारा अभूतपूर्व सेवा देने वाले सभी को याद करते हुए धन्यवाद किया। कार्यक्रम का समापन उपस्थित सभी निवासियों को मिष्ठान एवं जलपान करते हुए समिति के उपाध्यक्ष के धन्यवाद प्रस्ताव के साथ किया गया।कार्यक्रम में बच्चों, मातृ शक्ति एवं जागरूक लोगों सहित कार्यकारणी के सभी पदाधिकारी उपस्थित रहेll
