उत्तराखंड डेली न्यूज: ब्योरो
बिना फिटनेस 46 यात्रियों को लेकर केदारनाथ धाम जा रही बस को परिवहन विभाग ने नियमों का उल्लंघन करने पर सीज कर दिया।एआरटीओ कुलवंत सिंह चौहान ने यात्री बस को रुकवाकर चेकिंग की तो कई अनियमितताएं सामने आईं।बस चालक के पास न तो फिटनेस सर्टिफिकेट था और ना ही अन्य जरूरी दस्तावेज। इस पर बस को सीज कर सभी यात्रियों को अन्य वाहन से आगे के सफर के लिए भिजवाया।श्रीनगर से तीर्थयात्रियों को लेकर सोनप्रयाग जा रही एक बस को रुद्रप्रयाग से छह किलो श्रीनगर की ओर शीतल होटल के पास एआरटीओ ने चेकिंग के दौरान रोका।जांच की तो सामने आया कि बस चालक के पास न तो बस का फिटनेस प्रमाणपत्र था और न ही ग्रीन कार्ड व ट्रिप कार्ड।आवश्यक दस्तावेजों के अभाव में बस को मौके पर ही सीज कर दिया गया। हालांकि बस में सवार सभी 46 यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए परिवहन विभाग ने तुरंत दूसरी बस की व्यवस्था कर सभी को सोनप्रयाग के लिए रवाना किया।एआरटीओ कुलवंत सिंह चौहान ने बताया कि केदारनाथ यात्रा को देखते हुए लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है, ताकि यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।उन्होंने स्पष्ट किया कि नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
