उत्तराखंड डेली न्यूज: ब्योरो
–फायलफॉट पब्लिक स्कूल की इंटर हाउस अंग्रेज़ी भाषण प्रतियोगिता में डॉ कंचन नेगी रही मुख्य अतिथि एवं निर्णायक
देहरादून। देहरादून स्थित फायलफॉट में कक्षा IX से XII तक के विद्यार्थियों के लिए आयोजित इंटर हाउस अंग्रेज़ी भाषण प्रतियोगिता ने उत्साह, आत्मविश्वास और प्रेरणादायक विचारों से भरपूर वातावरण निर्मित कर दिया। प्रतियोगिता का विषय “द पावर ऑफ़ पॉजिटिव थिंकिंग ” रहा, जिस पर विद्यार्थियों ने प्रभावशाली भाषण प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।कार्यक्रम की मुख्य अतिथि एवं निर्णायक के रूप में प्रसिद्ध अंतरराष्ट्रीय शिक्षाविद्, मीडिया एवं कम्युनिकेशन विशेषज्ञ तथा सोशलवर्कर डॉ कंचन नेगी उपस्थित रहीं। उनके साथ विद्यालय की निदेशक रूचिका राणा एवं प्रधानाचार्या अनीता रावत भी उपस्थित रहीं । प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका डॉ. कंचन नेगी एवं पीजीटी अंग्रेज़ी सीमा शर्मा ने निभाई।विद्यालय की हेड गर्ल मौलश्री राणा एवं हेड बॉय अर्नव बडोनी ने मुख्य अतिथि का आत्मीयता से स्वागत किया। निदेशक द्वारा मुख्य अतिथि को पौधा एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता के दौरान विद्यार्थियों ने अपनी ओजस्वी वाणी, सशक्त अभिव्यक्ति, तार्किक विचारों से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। सकारात्मक सोच की शक्ति पर दिए गए उनके विचारों ने न केवल दर्शकों को प्रेरित किया बल्कि यह भी दर्शाया कि आज की युवा पीढ़ी कितनी जागरूक और दूरदर्शी है।अपने प्रेरणादायक संबोधन में, मुख्य अतिथि एवं निर्णायक, डॉ. कंचन नेगी ने कहा कि आज के प्रतिस्पर्धात्मक दौर में सकारात्मक सोच ही व्यक्ति की सबसे बड़ी शक्ति है। उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि जीवन चुनौतियों से भरा होता है, लेकिन यदि व्यक्ति आशावादी दृष्टिकोण अपनाए तो वह हर परिस्थिति को अवसर में बदल सकता है। उन्होंने कहा कि हर कठिनाई अपने साथ एक नई उम्मीद लेकर आती है। डॉ. नेगी ने विद्यार्थियों को आत्मविश्वास, निरंतर मेहनत और सही मार्गदर्शन के महत्व को समझाते हुए बताया कि उनका संस्थान Dr. Kanchan’s ABS Coaching Hub — Academy of Bureaucrats and Scholars — विद्यार्थियों को केवल शैक्षणिक शिक्षा ही नहीं बल्कि स्पोकन इंग्लिश, पर्सनैलिटी डेवलपमेंट एवं UPSC, बैंकिंग, मर्चेंट नेवी, डिफ़ेस जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु विशेष मार्गदर्शन भी प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि संस्थान का उद्देश्य विद्यार्थियों को सकारात्मक सोच के साथ आत्मनिर्भर एवं सफल बनाना है।अपने संबोधन के दौरान डॉ कंचन नेगी ने विद्यालय परिवार का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि फायलफॉट पब्लिक स्कूल में विद्यार्थियों के बीच आकर उन्हें अत्यंत प्रसन्नता एवं सकारात्मक ऊर्जा का अनुभव हुआ। उन्होंने कहा कि आज के विद्यार्थी केवल अकादमिक रूप से ही नहीं बल्कि विचारों, अभिव्यक्ति और आत्मविश्वास के स्तर पर भी अत्यंत सशक्त दिखाई दे रहे हैं।डॉ. कंचन नेगी ने अपने लगभग 20 वर्षों के शिक्षण, प्रशिक्षण, मीडिया एवं व्यक्तित्व विकास के अनुभव विद्यार्थियों के साथ साझा किए। उन्होंने विद्यार्थियों को जीवन में आने वाली चुनौतियों का साहस और सकारात्मक सोच के साथ सामना करने के लिए प्रेरित किया। उनके प्रेरणादायक शब्दों ने विद्यार्थियों में नई ऊर्जा और आत्मविश्वास का संचार किया। उन्होंने कहा कि सफलता केवल प्रतिभा से नहीं बल्कि निरंतर मेहनत, सही दिशा और सकारात्मक दृष्टिकोण से प्राप्त होती है।उन्होंने विद्यार्थियों को यह भी संदेश दिया कि यदि लक्ष्य स्पष्ट हो और सोच सकारात्मक हो, तो कोई भी सपना असंभव नहीं होता। उनके अनुभवों और प्रेरणादायक विचारों ने उपस्थित विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को गहराई से प्रभावित किया। वास्तव में शिक्षा, व्यक्तित्व विकास और सामाजिक क्षेत्र में उनका दो दशकों का अनुभव विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बना।,विद्यालय की निदेशक रूचिका राणा ने डॉ. कंचन नेगी के आगमन पर उनका विशेष आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनका व्यक्तित्व, अनुभव एवं प्रेरणादायक विचार विद्यार्थियों के लिए अत्यंत लाभकारी एवं उत्साहवर्धक रहे। उन्होंने कहा कि डॉ. नेगी जैसी अनुभवी शिक्षाविद् का विद्यालय में आगमन विद्यार्थियों के लिए एक प्रेरणादायी अवसर रहा, जिसने उनमें आत्मविश्वास, सकारात्मक सोच और बड़े सपने देखने की प्रेरणा जगाई।कार्यक्रम का समापन तालियों की गड़गड़ाहट, उत्साह एवं विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाओं के साथ हुआ।
प्रतियोगिता के विजेताओं की घोषणा इस प्रकार की गई:
कक्षा IX – अक्षिता असवाल (Ethos House)
कक्षा X – ओम कंडारी (Vectis House)
कक्षा XI – स्वर्णिम कुकरेती (Ethos House)
कक्षा XII – आदिश्री रावत (Regen House)
वहीं शानदार प्रदर्शन के आधार पर ओवरऑल रनिंग ट्रॉफी Ethos House को प्रदान की गई।


