उत्तराखंड डेली न्यूज: ब्योरो
केन्द्रीय कार्यालय में महानगर संगठन की एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक हुई, केन्द्रीय महामंत्री एवं नवनियुक्त महानगर देहरादून प्रभारी नारायण सिंह राणा जी तथा महानगर अध्यक्ष प्रवीण रमोला की अध्यक्षता में सफलतापूर्वक संपन्न हुई।बैठक का मुख्य उद्देश्य महानगर देहरादून में संगठन के विस्तार लेकर था, मजबूती एवं आगामी विधानसभा चुनावों की रणनीति को लेकर व्यापक चर्चा हुई। इस दौरान संगठन के सम्मानित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के बीच संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने हेतु गहन विचार-विमर्श किया गया।बैठक में सर्वसम्मति से यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया, कि महानगर देहरादून के सभी 100 वार्डों में संगठन को मजबूत करने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। इसके अंतर्गत प्रत्येक वार्ड में वार्ड अध्यक्षों एवं बूथ अध्यक्षों की नियुक्ति कर संगठन को जमीनी स्तर तक सशक्त बनाया जाएगा, ताकि आम जनता की आवाज़ को मजबूती के साथ उठाया जा सके, और आगामी चुनावों में संगठन को प्रभावी सफलता दिलाई जा सके।साथ ही आगामी विधानसभा चुनावों में संगठन को मजबूती प्रदान करने एवं बेहतर परिणाम सुनिश्चित करने को लेकर कई महत्वपूर्ण रणनीतिक तैयार और निर्णय लिए गए। पदाधिकारियों ने संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने, युवाओं को जोड़ने तथा जनता के मुद्दों को प्राथमिकता के साथ उठाने का संकल्प भी लिया। बैठक में महानगर महामंत्री निशिथ मनराल, रजीव नौटियाल, महानगर उपाध्यक्ष अनिल भण्डारी, निर्मल शाह, महानगर चिकित्सा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष आशीष, महानगर संगठन मंत्री कपिल कुमार, जितेन्द्र सिंह, गिरीश कोठारी, कोषाध्यक्ष मुकेश कुंद्रा, संगठन सचिव अनूप बिष्ट, वार्ड अध्यक्ष मनोज भट्ट, राम भट्ट, संतोष नौटियाल, रीता देवी, अनिता चंद, सुमन नेगी, सतीश मनुडी, प्रदीप भण्डारी सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों ने एकजुट होकर संगठन हित में कार्य करने तथा महानगर देहरादून में संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुँचाने का संकल्प लिया।
