उत्तराखंड डेली न्यूज: ब्योरो
उत्तराखंड के बाजपुर निवासी करण पांडेय ने सैन्य प्रशिक्षण के दौरान टीईएस में रजत पदक हासिल कर प्रदेश का मान बढ़ाया है। ..आइएमए में आयोजित पीपिंग सेरेमनी के बाद ऊधमसिंहनगर बाजपुर निवासी करन पांडेय स्वजनों के साथ। आइएमए में आयोजित पीपिंग सेरेमनी के बाद ऊधमसिंहनगर बाजपुर निवासी करन पांडेय स्वजनों के साथ। जागरण,करण पांडेय ने सैन्य प्रशिक्षण के दौरान टीईएस में रजत पदक जीता,उत्तराखंड के बाजपुर निवासी करण ने प्रदेश का मान बढ़ाया,सैनिक स्कूल घोड़ाखाल से हुई प्रारंभिक शिक्षा, फिर सेना में चयन,उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर जिले के बाजपुर निवासी करण पांडेय ने रजत पदक (टीईएस) हासिल किया है। अपनी मेहनत, अनुशासन और उत्कृष्ट प्रदर्शन के बल पर करण ने पांडेय सैन्य प्रशिक्षण के दौरान यह बड़ी उपलब्धि प्राप्त की।करण पांडेय की प्रारंभिक शिक्षा सैनिक स्कूल घोड़ाखाल से हुई, जहां उन्होंने न केवल शैक्षणिक रूप से उत्कृष्ट प्रदर्शन किया, बल्कि नेतृत्व क्षमता और सैन्य अनुशासन की मजबूत नींव भी रखी।12वीं के पश्चात जेईई मेन दिया और इसके बाद चयन टेक्निकल एंट्री स्कीम के माध्यम से भारतीय सेना में हुआ। चयन के बाद प्रशिक्षण के लिए उन्हें आफिसर्स ट्रेनिंग एकेडमी गया भेजा गया, जहां उन्होंने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।करण के पिता दिनेश पांडेय फूड टेक्नोलाजिस्ट हैं और डाबर इंडिया में आरएंडडी हेड के पद पर कार्यरत हैं। उनकी माता रंजीता पांडेय नैनीताल के सूपी स्थित राजकीय इंटर कालेज में शिक्षिका हैं।परिवार की शैक्षणिक और अनुशासित पृष्ठभूमि ने करण की सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। करण के छोटे भाई मिहिर वर्तमान में आइआइटी से इंजीनियरिंग कर रहे हैं।करण की यह उपलब्धि न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे उत्तराखंड के लिए गर्व का विषय है। उनकी सफलता यह संदेश देती है कि लगन, अनुशासन और निरंतर प्रयास से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।
