उत्तराखंड डेली न्यूज: ब्योरो
कार्बेट पार्क की तर्ज पर अब वन विभाग ने भी अपने यहां सीतावनी समेत तीन पर्यटन जोन में गाइड शुल्क बढ़ा दिया है। शुक्रवार से यह व्यवस्था तत्काल प्रभाव से लागू हो जाएगी।रामनगर वन प्रभाग के अधीन सीतावनी, भंडारपानी व कालाढूंगी हेरिटेज पर्यटन जोन है। इस जोन में सुबह शाम 60-60 जिप्सियों से पर्यटक डे सफारी के लिए जाते हैं। उनके साथ वन विभाग के पंजीकृत नेचर गाइड भी जाते हैं, ताकि पर्यटक जंगल में कोई सफारी के नियम न तोड़ें।जंगल सफारी के लिए गाइड को साथ में ले जाने का नौ सौ रुपये शुल्क पर्यटक को देना पड़ता है। चूंकि कार्बेट पार्क में गाइड का भी सौ रुपये शुल्क बढ़ाया गया है।
अब नेचर गाइड का शुल्क एक हजार रुपये
ऐसे में रामनगर वन प्रभाग के अधीन गाइड भी काफी समय से शुल्क बढ़ाने की मांग कर रहे थे। इसे देखते हुए रामनगर के प्रभागीय वनाधिकारी ध्रुव सिंह मर्तोलिया ने वन संरक्षक पश्चिमी वृत्त के अनुमोदन के बाद गुरुवार को नेचर गाइड का शुल्क बढ़ाने का आदेश जारी कर दिया।
