उत्तराखंड डेली न्यूज: ब्योरो
उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद् की ओर से जल्द ही 10th एवं 12th क्लास का रिजल्ट जारी किया जा सकता है। नतीजे आते ही केवल रोल नंबर दर्ज करके मार्कशीट डाउनलोड की जा सकेगी।उत्तराखंड बोर्ड से दसवीं और बारहवीं बोर्ड परीक्षाओं में भाग लेने वाले लाखों स्टूडेंट्स को रिजल्ट जारी होने का इंतजार है जो कभी भी खत्म हो सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद् (UBSE) की ओर से हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट जल्द ही जारी कर दिया जायेगा। नतीजों की घोषणा ऑनलाइन माध्यम से UBSE की ऑफिशियल वेबसाइट ubse.uk.gov.in पर की जाएगी जहां से स्टूडेंट्स रोल नंबर दर्ज करके रिजल्ट चेक करने के साथ ही मार्कशीट भी डाउनलोड कर सकेंगे।
इन डेट्स में हुआ था एग्जाम
उत्तराखंड बोर्ड की ओर से 10th क्लास की परीक्षाओं का आयोजन 23 फरवरी से 20 मार्च तक करवाया गया था वहीं 12th क्लास की बोर्ड परीक्षाएं 21 फरवरी से 20 मार्च 2026 तक संपन्न हुई थीं।
मार्कशीट डाउनलोड करने की स्टेप्स
उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट 2026 जारी होते ही सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ubse.uk.gov.in पर जाना होगा।वेबसाइट के होम पेज पर RESULTS/ ADMIT CARDS कार्ड बटन पर क्लिक करना होगा।अब HIGH SCHOOL AND INTERMEDIATE MAIN EXAM 2026 पर क्लिक करना होगा।इसके बाद नए पेज पर व्यू रिजल्ट पर क्लिक करना होगा।अब क्लास (10th या 12th) सेलेक्ट करें और रोल नंबर दर्ज करने के बाद कोड भरकर व्यू रिजल्ट बटन पर क्लिक करें।अब आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी जिसे अब चेक करने के साथ ही डाउनलोड भी कर सकते हैं।
पिछले साल 19 अप्रैल को जारी हुआ था रिजल्ट
उत्तराखंड बोर्ड की ओर से पिछले वर्ष दोनों ही कक्षाओं का रिजल्ट 19 अप्रैल को जारी किया गया था। हाईस्कूल का परीक्षाफल 90.77 फीसदी रहा था जिसमें से 88.20 फीसदी लड़के पास हुए वहीं 93.25 फीसदी लड़कियों ने सफलता प्राप्त की थी। 12वीं कक्षा में में 83.23 प्रतिशत विद्यार्थी पास हुए थे। 12वीं कक्षा में Distinction से 7,575 छात्र (7.12 फीसदी), फर्स्ट डिवीजन से 41,290 छात्र (38.82 फीसदी), 2nd डिवीजन से 38,536 स्टूडेंट्स (36.23 फीसदी) और 3rd डिवीजन से 415 छात्र (0.39 फीसदी) पास हुए थे।
