उत्तराखंड डेली न्यूज: ब्योरो
कोटड़ा स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल के कक्षा कक्ष में 5 फीट लंबा कोबरा आ गया। सांप देखते ही बच्चे डर गए। शोर मचाया। इधर-उधर भागने लगे। सूचना पर शिक्षक मोना काठात ने स्नेक कैचर सुरेंद्र सिंह को बुलाया। रेस्क्यू के दौरान कोबरा बच्चों की लोहे की चेयर से लिपट गया। मशक्कत के बाद कोबरा को सुरक्षित पकड़ा और जंगल में छोड़ दिया। एक साल पहले भी इसी स्कूल के पानी के टैंक से एक सांप का रेस्क्यू किया गया था। विशेषज्ञ बताते हैं कि मानसून में जहरीले सर्प और अन्य वन्य जीव सूखी, सुरक्षित जगह की तलाश में भवनों में घुस जाते हैं। इस मौसम में सर्पदंश की घटनाएं भी बढ़ जाती हैं।
