उत्तराखंड डेली न्यूज: ब्योरो
पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग सुश्री नीहारिका तोमर की अभिनव पहल के अन्तर्गत प्रचलित केदारनाथ धाम यात्रा के दौरान उत्कृष्ट एवं समर्पित सेवा प्रदान करने वाले पुलिस कर्मियों को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिदिन “𝗣𝗼𝗹𝗶𝗰𝗲 𝗣𝗲𝗿𝘀𝗼𝗻𝗻𝗲𝗹 𝗼𝗳 𝘁𝗵𝗲 𝗗𝗮𝘆” का चयन किया जा रहा है। इसी कड़ी में, आज दिनांक 10 मई 2026 को आरक्षी विनोद कुमार को उनके द्वारा किए गए सराहनीय कार्यों के लिए इस सम्मान से नवाजा गया है।आरक्षी विनोद कुमार वर्तमान में लिंचोली में सुरक्षा एवं व्यवस्था ड्यूटी हेतु तैनात हैं। केदारनाथ धाम की पैदल यात्रा के दौरान उन्होंने लिंचोली क्षेत्रान्तर्गत कर्तव्यनिष्ठा का परिचय देते हुए श्रद्धालुओं की सहायता की है। उन्होंने पैदल मार्ग में यात्रियों की खोई हुई सामग्री को खोजकर उन्हें सुरक्षित वापस लौटाया। इसके साथ ही पैदल मार्ग में आगे पीछे होने के कारण अपने परिजनों से बिछड़ गए श्रद्धालुओं की खोजबीन कर उन्हें सकुशल मिलवाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इनके प्रयासों की यात्रियों द्वारा भूरि-भूरि प्रशंसा की गई है।इस वर्ष की केदारनाथ धाम यात्रा में अब तक 28 पुलिस कार्मिकों को “𝗣𝗼𝗹𝗶𝗰𝗲 𝗣𝗲𝗿𝘀𝗼𝗻𝗻𝗲𝗹 𝗼𝗳 𝘁𝗵𝗲 𝗗𝗮𝘆” के तौर पर सम्मानित किया गया है।
