उत्तराखंड डेली न्यूज: ब्योरो
जनपद रुद्रप्रयाग में प्रचलित श्री केदारनाथ धाम की पावन यात्रा के सफल संचालन हेतु तैनात जनपद पुलिस के जवान न केवल सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ कर रहे हैं, बल्कि सेवा और सतर्कता की नई मिसाल भी पेश कर रहे हैं। इस प्रकार के कार्य करने वाले पुलिस जवानों को पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग द्वारा प्रति दिवस सम्मानित किए जाने का निर्णय लिया गया है।
इसी क्रम में आज दिनांक 22 अप्रैल 2026 को उपनिरीक्षक (पुलिस दूरसंचार) चरण सिंह को उनके द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्यों के लिए ‘Police Personnel of the Day चुना गया है।
• इनके द्वारा आज केदारनाथ मंदिर परिसर के संवेदनशील क्षेत्र में बिना अनुमति के अनाधिकृत रूप से ड्रोन संचालित करने वाले 2 व्यक्तियों के विरुद्ध तत्काल कार्रवाई करते हुए उनके ड्रोन जब्त किए गए।
• मंदिर परिसर में अपने परिजनों से बिछड़ गए एक मासूम बच्चे को उपनिरीक्षक चरण सिंह ने तत्परता दिखाते हुए सकुशल ढूंढ निकाला और उनके भावुक परिवार के सुपुर्द किया और अन्य बिछड़ चुके श्रद्धालुगणों को आपस में मिलवाया।
• यात्रा के दौरान एक श्रद्धालु का खोया हुआ पर्स ढूंढकर, उसे सुरक्षित रूप से सम्बन्धित व्यक्ति को वापस लौटाया गया। रुद्रप्रयाग पुलिस के इस कार्य की श्रद्धालुओं और स्थानीय जनता द्वारा काफी प्रशंसा की जा रही है। पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग ने उपनिरीक्षक चरण सिंह की कर्तव्यनिष्ठा की सराहना करते हुए कहा कि पुलिस का मुख्य ध्येय यात्रियों की सुरक्षा के साथ-साथ उनकी हर सम्भव सहायता करना है।
