उत्तराखंड डेली न्यूज:ब्योरो
श्री केदारनाथ धाम की यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं की सहायता के लिए रुद्रप्रयाग पुलिस सदैव तत्पर है। इसी क्रम में आज मानवता का परिचय देते हुये पुलिस जवान ने एक बुजुर्ग महिला की विशेष सहायता की।
झारखंड के रांची से आये एक श्रद्धालु ने बताया कि उनकी माता जी जो एक वरिष्ठ नागरिक होने के साथ-साथ कैंसर (Cancer) जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रही हैं, बाबा केदार के दर्शन की अभिलाषा लेकर धाम पहुंची थी। उनकी शारीरिक स्थिति और भीड़ को देखते हुए मुख्य आरक्षी मनोज मठपाल ने उन्हें बाबा केदार के सुगम दर्शन कराये जिस पर उनके पुत्र ने पुलिस जवान का आभार प्रकट कर धन्यवाद ज्ञापित किया।
