उत्तराखंड डेली न्यूज :ब्योरो
बैंगलुरु से श्री केदारनाथ यात्रा पर आयी महिला श्रद्धालु श्रीमती उमा देवी का बैग गौरीकुंड से सोनप्रयाग के बीच कहीं गिर गया था। बैग में कीमती सामान और आवश्यक दस्तावेज होने के कारण वह काफी परेशान थी। इसकी सूचना उनके द्वारा कोतवाली सोनप्रयाग में दी गयी। सूचना प्राप्त होते ही कोतवाली सोनप्रयाग पुलिस ने तत्काल तत्परता दिखाते हुए खोजबीन शुरू की और अल्प समय में ही बैग को ढूंढ निकाला। पुलिस द्वारा बैग को सकुशल श्रद्धालु श्रीमती उमा देवी के सुपुर्द किया गया। अपना बैग वापस पाकर श्रद्धालु के चेहरे पर खुशी लौट आयी और उन्होंने रुद्रप्रयाग पुलिस की ईमानदारी व कर्तव्यनिष्ठा की भूरि-भूरि प्रशंसा की।
