उत्तराखंड डेली न्यूज: ब्योरो
सुनील आंबेकर ने कहा कि भारत का ‘जेन-Z’ बेहद आशावादी है और देश पर उनका अटूट विश्वास है. वे संवैधानिक ढांचे के भीतर रहकर काम करते हैं. उन्होंने कहा, ‘लोकतंत्र में मुद्दों को सुलझाने के तरीके होते हैं.’कॉकरोच जनता पार्टी को लेकर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है. आरएसएस नेता सुनील आंबेकर ने कहा कि भारतीय लोकतंत्र में सभी आवाजों और भावनाओं को समायोजित करने की क्षमता है और ‘जेन-Z’ को देश पर भरोसा है. बता दें कि ‘जेन-Z’ वे युवा हैं जिनका जन्म 1997 से 2012 के बीच हुआ.
