उत्तराखंड डेली न्यूज :ब्योरो
इस भीषण गर्मी और उमस में शरीर को ठंडा रखने के लिए ‘मिक्स फ्रूट शरबत’ सबसे बेहतरीन ऑप्शन है. आम, तरबूज और अनानास जैसे ताजे फलों से बना यह शरबत न सिर्फ थकान दूर करता है, बल्कि शुगर वाली कोल्ड ड्रिंक्स से काफी बेहतर भी है. इसे घर पर बनाना बेहद आसान है, आइए जानते हैं कि घर पर मिक्स फ्रूट शरबत कैसे बनाते हैं.दिल्ली में तापमान 40 पार पहुंच गया,है और तपती दोपहर, चिपचिपी उमस और थकान भरे दिनों में शरीर को अंदर से ठंडक पहुंचा बहुत जरूरी है. रायता और जूस के अलावा आप घर पर अलग-अलग तरह शरबत बना सकते हैं, जो धूप से आने के बाद शरीर को राहत देने का काम करते हैं. कुछ लोग बाहर से आते ही कोल्ड ड्रिंक्स की तरफ भागते हैं, लेकिन वो हमारी सेहत के लिए बहुत बुरी चीज मानी जाती है, क्योंकि उसमें एक्स्ट्रा शुगर मौजूद होती है, जिससे शुगर बढ़ने का खतरा दोगुना ज्यादा हो जाता है.
