उत्तराखंड डेली न्यूज: ब्योरो
केरल में 1927 को जन्मीं अन्ना राजम मल्होत्रा देश की पहली महिला आईएएस अधिकारी थीं। मद्रास कैडर 1951 बैच से आईएएस अधिकारी बनीं मल्होत्रा को 1989 में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया। अपने कार्यकाल में उन्होंने तमिलनाडु के 7 मुख्यमंत्रियों व 2 प्रधानमंत्रियों संग काम किया। बकौल रिपोर्ट्स, 1949-50 के दौरान आईएएस अधिकारी को करीब ₹350/माह सैलरी मिलती थी।
